Bihar Hooch Tragedy : पहले आंख की रोशनी गई, फिर मौत; बिहार में कहां सामने आया जहरीली शराब का मामला?

बिहार के छपरा जिले में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब का खतरनाक असर सामने आया। पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली दक्षिण टोला निवासी धर्मेंद्र राय (42 वर्ष) की जहरीला पेय पदार्थ पीने से मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग जहरीली शराब के सेवन के कारण गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया। प्रशासन ने किया मामला गंभीरता से लिया सारण जिले के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि बुधवार रात को पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी 50 वर्षीय सुकन नट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पानापुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दुबौली गांव निवासी धर्मेंद्र राय की तबीयत बिगड़ी और उन्हें आंखों की समस्या भी हुई। परिजन उन्हें पटना ले गए, लेकिन गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में शराब की बढ़ती समस्या गंडक नदी किनारे स्थित पानापुर प्रखंड में देशी शराब और चावल से निर्मित शराब की मांग अत्यधिक है। शराब का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय ग्रामीण और मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि खुलेआम बिक रही शराब के कारण धर्मेंद्र की मौत हुई। धर्मेंद्र का शव पानापुर थाने लाया गया, जहाँ ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को थाने के मुख्य द्वार पर रख हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस जांच और इलाज जारी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वहीं पानापुर थाना क्षेत्र के खजुरी, दुबौली और धेनुकी गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग जहरीली शराब के सेवन के बाद इलाज करा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar Hooch Tragedy : पहले आंख की रोशनी गई, फिर मौत; बिहार में कहां सामने आया जहरीली शराब का मामला? #CityStates #Crime #Bihar #Saran #BiharNews #SubahSamachar