दो पैन कार्ड केस: आजम खां और अब्दुल्ला की अपील पर आज फैसला संभव, रामपुर की कोर्ट में सुनवाई
दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर सोमवार को कोर्ट फैसला सुना सकती है।पिछले दिनों मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ बचाव पक्ष ने और सजा बढ़ाने के लिए अभियोजन पक्ष ने एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की है।इस अपील पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब सोमवार को सेशन कोर्ट इस मामले में अपना निर्णय सुना सकती है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:22 IST
दो पैन कार्ड केस: आजम खां और अब्दुल्ला की अपील पर आज फैसला संभव, रामपुर की कोर्ट में सुनवाई #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #TwoPanCardsCase #AzamKhan #AbdullahAzam #RampurCourtNews #SpLeaderAzamKhan #SubahSamachar
