J K: बाल सुधार गृह से फरार दो पाकिस्तानी नागरिक लुधियाना में गिरफ्तार, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब भी पुलिस से दूर

जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी कल शाम बाल सुधार गृह से फरार हुए थे और उनकी तलाश में जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें लुधियाना में पकड़ा गया। हालांकि, इस मामले में फरार स्थानीय गैंगस्टर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरारी में मदद करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार गैंगस्टर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें: JK: जम्मू बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कुख्यात खौफ गैंग का हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी फरार

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




J K: बाल सुधार गृह से फरार दो पाकिस्तानी नागरिक लुधियाना में गिरफ्तार, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब भी पुलिस से दूर #CityStates #Jammu #JammuJuvenileHome #PakistaniNationalArrested #LudhianaArrest #AbscondingAccused #Jammu-punjabPolice #LocalGangster #SubahSamachar