Bareilly News: नगर निगम के 11 में से दो विभागों ने दिए आकड़े, पुनरीक्षित बजट दिसंबर में पेश होने की संभावना

बरेली। नगर निगम की ओर से अक्तूबर में होने वाली पुनरीक्षित बजट बैठक अब दिसंबर में होने की संभावना है। अब तक नगर निगम के 11 में से दो विभागों ने ही आंकड़े दिए हैं। इससे सभी विभागों की जानकारी इकट्ठा नहीं हो पा रही है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से तीन से चार बार रिमांइडर भेजे जा चुके हैं। 80 वार्डों में 14 लाख की आबादी को सुविधाएं देने व आय बढ़ाने के लिए नगर निगम सालभर के अपने आय-व्यय का खाका दिखाते हुए बजट प्रस्तुत करता है। नगर निगम का मूल बजट 1100 करोड़ का है। अब सितंबर तक के आंकड़ों के आधार पर पुनरीक्षित बजट पेश किया जाना है। पुनरीक्षित बजट की बैठक अधिकतर विभागों के सूचना न देने के कारण नवंबर तक नहीं हो सकी। जिम्मेदारों के मुताबिक, अब दिसंबर में बैठक होने की संभावना है। सालभर की आवश्यकताओं को देखते हुए मूल बजट में बदलाव कर पुनरीक्षित बजट तय किया जाता है। फिलहाल इस बार एकमुश्त समाधान योजना के तहत टैक्स से आय हुई है। इस कारण पुनरीक्षित बजट करीब 100 करोड़ बढ़ने की संभावना है। इन विभागों ने नहीं दिए आंकड़ेनगर निगम के 11 विभागों में से सिर्फ प्रकाश व फार्म कीपर विभाग ने ही आंकड़े दिए है। नजारत, स्वच्छ भारत मिशन, जलकल, टैक्स, राजस्व, पर्यावरण, संपत्ति विभाग ने जानकारी नहीं दी है। --नगर निगम का मूल बजट 1100 करोड़ का है। सभी विभागों से डाटा मांगा गया है। अब तक अधिकतर ने नहीं दिया है। इस वजह से पुनरीक्षित बजट की बैठक दिसंबर में कराई जाएगी। - उमेश गौतम, महापौर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: नगर निगम के 11 में से दो विभागों ने दिए आकड़े, पुनरीक्षित बजट दिसंबर में पेश होने की संभावना #TwoOutOf11MunicipalCorporationDepartmentsHaveSubmittedTheirFigures;TheRevisedBudgetIsLikelyToBePresentedInDecember. #SubahSamachar