Noida News: फ्लैट से दो लैपटॉप व मोबाइल चोरी
नोएडा। बसई गांव में फ्लैट से दो लैपटाप और मोबाइल फोन की चोरी हो गई। इस मामले में रविवार को कोतवाली फेज थ्री में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संगम एनक्लेव में सुबोध कुमार पांडेय 28 मई की सुबह टहलने गए थे। उनका भाई सुधीर कमरे में सो रहा था। कमरा अंदर से बंद नहीं था। इसी दौरान चोरी हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने पर संदिग्ध नजर आया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:28 IST
Noida News: फ्लैट से दो लैपटॉप व मोबाइल चोरी #TwoLaptopsAndAMobilePhoneStolenFromAFlat #SubahSamachar
