Mandi News: बस-कार की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास सुबह साढ़े आठ बजे हुआ हादसाहादसे में बस में सवार महिला भी हुई घायलसंवाद न्यूज एजेंसीपंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप वीरवार सुबह 8:34 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल कर रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।पुलिस के अनुसार कुल्लू से मंडी की ओर आ रही कार और मंडी से कुल्लू जा रही निजी बस के बीच पंडोह डैम के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें दो ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बस में सवार एक अन्य महिला भी घायल हुई है। हादसे के तुरंत बाद डैम सुरक्षा में तैनात सीआईएसफ प्रभारी अशोक और उनकी टीम के साथ यातायात प्रभारी चेत राम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बीबीएमबी एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान गायत्री देवी (22) पुत्री राकेश कुमार, निवासी गांव रिहाली टांडा भांबला और शशांक शर्मा (23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव भजवाण कलखर के रूप में हुई है। घायलों में कश्मीर सिंह (21) पुत्र नूर चंद, निवासी गांव घौड़ गडलश रिवालसर बल्ह और दीक्षा चौहान (21) पुत्री राजेश कुमार, निवासी गांव हटली जिला ऊना शामिल हैं। इसके अलावा बस में सवार कौशल्या देवी (60) पत्नी मोहनलाल, निवासी नेरचौक भी घायल हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पंडोहडैमकेपासहुएसड़कहादसेमेंकारकेउड़ेपरखच्चे।संवाद पंडोहडैमकेपासहुएसड़कहादसेमेंकारकेउड़ेपरखच्चे।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 26, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: बस-कार की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल #TwoKilled #ThreeInjuredInBus-carCollision #SubahSamachar