यूपी में बालक की मौत पर बवाल: दो घंटे थाने के बाहर हंगामा, पथराव के बीच भाग गई पुलिस; 20 उपद्रवियों की पहचान

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मासूम बच्चे की मौत के बाद मुरसान में दो घंटे तक थाने के बाहर बवाल हुआ। पुलिस पर पथराव किया गया, वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने 20 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। साथ ही तीन को हिरासत में लिया है। दरअसल, घर के लाड़ले बेटे का शव देखने के बाद परिजन बदहवास हो गए, उन्हें बेहाल देख लोग भी आक्रोशित हुए और उन्होंने जाम लगा दिया। दो घंटे तक थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। एसपी ने बताया कि इस मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा था। 20 लोगों की पहचान कर ली गई है, इनमें से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 08:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में बालक की मौत पर बवाल: दो घंटे थाने के बाहर हंगामा, पथराव के बीच भाग गई पुलिस; 20 उपद्रवियों की पहचान #CityStates #Aligarh #Hathras #UttarPradesh #HathrasPolice #RoadAccident #SubahSamachar