UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन करोड़ रुपये लेकर जा रही कैश वैन ट्रक में घुसी; दो गनमैन की मौत
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। आगरा से अलीगढ़ जा रही रेडियंट कैश मैनेजमेंट की कैश वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो गनमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक रेडियंट कैश मैनेजमेंट की वैन सोमवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे एक्सिस बैंक का करीब तीन करोड़ रुपये लेकर आगरा से अलीगढ़ मुख्य शाखा जा रही थी। वैन में चालक रघुराज सिंह के अलावा गनमैन भानु प्रताप निवासी उदेहान, थाना सहपऊ जिला हाथरस, गनमैन बाबू सिंह निवासी खेरिया जलाली जिला अलीगढ़ और कस्टोडियन मनोज कुमार और निरंजन सिंह सवार थे। यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 157 पर पहुंचते ही कैश वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गनमैन भानु प्रताप और बाबू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीनों अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम गृह भेज दिए गए। पुलिस ने कैश वैन को कब्जे में लेकर उसमें रखी नकदी को सुरक्षित कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया की वैन में रखा पूरा कैश सुरक्षित है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 08:07 IST
UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन करोड़ रुपये लेकर जा रही कैश वैन ट्रक में घुसी; दो गनमैन की मौत #CityStates #Agra #UttarPradesh #YamunaExpresswayAccident #CashVanCrash #AxisBankCash #RadiantCashManagement #AgraAccident #TruckCollision #SecurityGuardsDead #ExpresswayNews #CashVanTragedy #RoadAccident #SubahSamachar
