Kullu News: असुरक्षित पाए जाने पर दो ग्लाइडर किए रिजेक्ट

कुल्लू में 40 ऑपरेटरों के 189 ग्लाइडरों का किया गया निरीक्षणसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। पर्यटन सीजन के बीच पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन दिनों विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को डोभी क्षेत्र में ग्लाइडरों और संबंधित उपकरणों की जांच की गई।अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी की अगुवाई में 40 ऑपरेटरों के 189 ग्लाइडरों तथा उनके उपकरणों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान 189 ग्लाइडरों की जांच की गई। इनमें से दो ग्लाइडरों को असुरक्षित पाए जाने पर रिजेक्ट कर दिया, जबकि एक ग्लाइडर को सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, तीन ग्लाइडरों की हारनेस सीट (उड़ान के दौरान बैठने की सीट) को भी सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने के कारण अस्वीकार कर दिया गया। रिवर राफ्टिंग सेंटर के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: असुरक्षित पाए जाने पर दो ग्लाइडर किए रिजेक्ट #TwoGlidersWereRejectedAfterBeingFoundUnsafe. #SubahSamachar