Agra News: कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में कल से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में उनके परिजन द्वितीय कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट सेंट जोंस मैदान पर करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को खंदारी में दो दिवसीय टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन आयोजन समिति ने किया। कैप्टन शुभम के पिता एडवोकेट बसंत गुप्ता ने बताया कि गोल्ड जिम और हेयर मास्टर के सहयोग से आयोजित कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी में शहर की चार टीमें गरुड़ कमांडो, तेजस कमांडो, मार्कोस कमांडो और पैरा कमांडो खेलेंगी। उद्घाटन शनिवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और आईपीएल खिलाड़ी तेजेंद्र ढिल्लन करेंगे। आयोजन सचिव मनोज यादव और रूबी शर्मा ने बताया कि पहले दिन चारों टीम के मध्य दो लीग मैच होंगे। पहला मैच तेजस और पैरा कमांडो के मध्य खेला जाएगा। रविवार को फाइनल मैच सेंट जोंस मैदान पर होगा। टीमें 51 हजार रुपये इनाम जीतने के लिए दमखम दिखाएंगी। इस दौरान नितिन वर्मा, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, सनी मेहरा, बलदेव प्रताप सिंह, राकेश शर्मा, राहुल पचौरी, लक्की ठाकुर, दीपक चौधरी, मनु शर्मा, सारा खान की मौजूदगी रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 03:10 IST
Agra News: कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में कल से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट #Two-dayCricketTournamentInMemoryOfCaptainShubhamGuptaFromTomorrow #SubahSamachar
