UP: मोबाइल चोरी कर यूपीआई से खाता खाली करने वाले दो शातिर अरेस्ट, नौ मोबाइल मिले; दोनों पर 19 मामले दर्ज

Varanasi Crime: मोबाइल चोरी कर यूपीआई के जरिए लोगों के बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशीष पाल (26) निवासी सरैया जयरामपुर, चौबेपुर और विनोद यादव (40) निवासी भजईपुर खमरिया, भदोही को महेशपुर इंडस्ट्रियल एरिया से दबोच लिया। उनके पास से चोरी के नौ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। विनोद यादव के खिलाफ भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज और जौनपुर में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आशीष पाल पर वाराणसी के कैंट थाने में चार और चोलापुर थाने में एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस अब दोनों के अन्य आपराधिक कनेक्शन भी खंगाल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 23:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मोबाइल चोरी कर यूपीआई से खाता खाली करने वाले दो शातिर अरेस्ट, नौ मोबाइल मिले; दोनों पर 19 मामले दर्ज #CityStates #Varanasi #MobilePhone #Upi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar