UP News: '50 हजार भेज दो ट्रांसफर रुकवा दूंगा...', फर्जी BSA सहित दो शातिर अरेस्ट; शिक्षिका से ऐंठे थे रुपये
UP News: शिक्षकों को ट्रांसफर और पोस्टिंग की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों खुद को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) या विभागीय अधिकारी बताकर शिक्षकों से ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के रहपुरा जागीर निवासी नरेंद्र पाल और सीवीगंज टेवुलिया निवासी सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे वांछित आरोपी विक्रम मिश्रा निवासी आर्य नगर, दिल्ली की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने करीब 90 शिक्षकों को डरा-धमकाकर डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक की ठगी की है। उनके पास से शिक्षकों का डाटा, संबंधित कागजात, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 16:38 IST
UP News: '50 हजार भेज दो ट्रांसफर रुकवा दूंगा...', फर्जी BSA सहित दो शातिर अरेस्ट; शिक्षिका से ऐंठे थे रुपये #CityStates #Varanasi #BsaMau #MauPolice #MauNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
