Delhi News: पार्किंग के विवाद में दो भाइयों को पीटा, घर में तोड़फोड़

गाजीपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार फेज-3 में वारदातडंडा बरामद, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्जअमर उजाला ब्यूरोपूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित जीडी कॉलोनी में पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ दबंगों ने दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में उनके घर में तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने घर के शीशे तोड़ डाले और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान और एमएलसी के आधार पर मुख्य आरोपी अमित भाटी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, पीड़ित आदित्य कपूर परिवार के साथ घड़ोली एक्सटेंशन की राजवीर कॉलोनी में रहते हैं। 27 अक्तूबर की रात को वह मयूर विहार फेज-3 निवासी अपने बड़े भाई अश्विनी कपूर के घर गए थे। घर से थोड़ी दूरी पर उन्होंने देखा कि अमित भाटी अपने 3-4 साथियों के साथ उनके भाई अश्विनी से पार्किंग को लेकर बहस और गाली-गलौज कर रहा था।आदित्य ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों भाई भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने रास्ता रोककर उन्हें पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। किसी तरह दोनों भाई भागकर घर के अंदर घुस गए। इस बीच आरोपियों ने घर पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।हमले की सूचना मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल आदित्य को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्राइम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां से खून के नमूने और हमले में इस्तेमाल डंडा जब्त किया है। पुलिस नामजद आरोपी अमित भाटी और उसके साथियों की तलाश में छापे मार रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: पार्किंग के विवाद में दो भाइयों को पीटा, घर में तोड़फोड़ #TwoBrothersBeaten #HouseVandalizedFollowingADisputeOverParking #SubahSamachar