Rishikesh News: स्कूटी चोरी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

ऋषिकेश। पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नशे के आदी हैं। उन्होंने तेल खत्म होने पर चोरी की स्कूटी को एक खंडहर में छिपा दिया था। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि पुनीत बजाज ने 27 जून को पुरानी चुंगी से अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आईडीपीएल के पास खंडहर से रवि और कृष ठाकुर को रोका। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे भाई हैं और नशे के आदी हैं। उन्होंने पुरानी चुंगी से स्कूटी चुराई थी। तेल खत्म होने के कारण स्कूटी को खंडहर में खड़ा कर दिया था। उनकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: स्कूटी चोरी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार #TwoBrothersArrestedForStealingAScooter. #SubahSamachar