Kullu News: आयुष्मान और हिमकेयर से बाहर हुए कुल्लू के दो आयुष अस्पताल

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में 21 आयुष अस्पतालों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और मुख्यमंत्री हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना (हिमकेयर) से बाहर कर दिया गया है। इनमें कुल्लू जिले के जिला आयुष अस्पताल कुल्लू और आयुष अस्पताल कटराईं भी शामिल हैं।अब इन दोनों अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी ने मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी किए हैं।बताया गया है कि इन अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के हॉस्पिटल एंगेजमेंट मॉड्यूल 2.0 में शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है। इसी तकनीकी बाधा के चलते स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी ने यह फैसला लिया है।आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी सूची में जिला आयुष अस्पताल कुल्लू और आयुष अस्पताल कटराईं को शामिल किया गया है। इसके बाद अब इन अस्पतालों में दोनों स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मरीजों को लाभ नहीं मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
KuLLu new hp news



Kullu News: आयुष्मान और हिमकेयर से बाहर हुए कुल्लू के दो आयुष अस्पताल #KuLLuNewHpNews #SubahSamachar