Roorkee News: ढाई दशक बाद भी लक्सर सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट नहीं, अल्ट्रासाउंड सुविधा का इंतजार

-रोजाना 200–250 मरीजों की ओपीडी, एक्सरे रिपोर्ट के लिए भी करना पड़ता है कई दिन इंतजारराजीव नामदेव लक्सर। दो लाख से अधिक आबादी के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा संभाल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में बीते ढाई दशक से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। वर्ष 2001 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उच्चीकृत होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद से आज तक यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। आलम यह है कि रेडियोलॉजिस्ट न होने से अस्पताल में एक्सरे कराने के बाद एक्सरे रिपोर्ट के लिए भी मरीजों को कई दिन इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री के छह माह में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा पर विभाग में रेडियोलॉजिस्ट और एक्सरे टेक्नीशियन की कमी प्रश्नचिह्न बन रही है। बताते चलें कि लक्सर सीएचसी पर रोजाना औसतन 200 से 250 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा यहां हर माह 70 - 80 महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। गर्भवती महिलाओं को निशुल्क जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हें निजी सेंटर में महंगी फीस देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। ------------सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट नहीं, देहरादून से जेनरेट होती है एक्सरे रिपोर्टलक्सर तहसील क्षेत्र के 160 से अधिक गांवों और करीब 3 लाख की आबादी को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गर्भधारण की पुष्टि के अलावा सामान्य परिस्थितियों में गर्भावस्था के दौरान तीन बार अल्ट्रासाउंड जरूरी होता है लेकिन सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटरों पर 800 से 1500 रुपये तक खर्च कर जांच करानी पड़ रही है। सीएचसी में रोजाना 15 से 20 एक्सरे किए जाते हैं लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण रिपोर्ट तुरंत नहीं मिल पाती। यहां एनएचएम के माध्यम से अनुबंधित देहरादून की एक संस्था से एक्सरे रिपोर्ट जेनरेट कराई जाती है, जिसमें दो से तीन दिन का समय लग जाता है।-----------सीएचसी में फिलहाल अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। डॉ. सैयद रफी अहमद चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी लक्सर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: ढाई दशक बाद भी लक्सर सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट नहीं, अल्ट्रासाउंड सुविधा का इंतजार #TwoAndAHalfDecadesLater #TheLaksarCHCStillLacksARadiologist #WaitingForUltrasoundFacilities #SubahSamachar