Chitrakoot News: मानिकपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से लूटपाट करने वाले दो आरोपी पकड़े
मानिकपुर/चित्रकूट। जीआरपी पुलिस ने मानिकपुर स्टेशन पर सर्चिंग के दौरान चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच संदिग्ध स्थिति में बैठे आरोपियों को देखकर पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जीआरपी एसआई अतुल गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुनीम पुत्र वृजराल, निवासी माण्डा खास थाना माण्डा, प्रयागराज और रुद्रा सिंह पुत्र हरि शंकर, निवासी बहियारी खण्डेहा थाना कोरांव, प्रयागराज के कब्जे से एक-एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। यह मोबाइल फोन आरोपियों ने चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटे थे।न दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अक्सर नशे के लिए ट्रेन में चोरी की घटनाओं में शामिल रहते हैं। दोनों के खिलाफ कई पुराने मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी गई है।(संवाद)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 19:37 IST
Chitrakoot News: मानिकपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से लूटपाट करने वाले दो आरोपी पकड़े #TwoAccusedOfRobbingAMovingTrainAtManikpurStationArrested #SubahSamachar
