यूपी: पिता की हत्या की साजिश रचने का आरोपी बेटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल; तीसरे की तलाश में दबिश
शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर गांव में पशु कारोबारी राजेश पटेल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उनके छोटे बेटे शिवम और उसके दोस्त रमेश उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिता की डांट से नाराज होकर शिवम ने हत्या की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वारदात में इस्तेमाल असलहा उपलब्ध कराने के आरोपी तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पिसौर गांव निवासी राजेश पटेल को 21 अक्तूबर की रात सिर में गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल राजेश का शिवपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 24 अक्तूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 23:32 IST
यूपी: पिता की हत्या की साजिश रचने का आरोपी बेटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल; तीसरे की तलाश में दबिश #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #ShivpurMurderCase #RajeshPatel #SonArrested #ShivamPatel #SubahSamachar
