Sonipat News: हमला करने का 10 हजार इनामी सहित दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (एसयूएजी) सेक्टर-7 की टीम ने जानलेवा हमले के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव अटेरना निवासी गौतम और भैरा बांकीपुर निवासी पवन के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 में राई थाना क्षेत्र में हिमांशु पर डंडों से जानलेवा हमला किया गया था। पीड़ित के परिजनों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी गौतम पर पुलिस महानिरीक्षक, स्टेट क्राइम हरियाणा द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।एसयूएजी टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी गौतम को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी पवन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान मामले में अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 19:56 IST
Sonipat News: हमला करने का 10 हजार इनामी सहित दो आरोपी गिरफ्तार #TwoAccusedArrested #IncludingOneCarryingARewardOfRs10 #000ForAssault #SubahSamachar
