Tamil Nadu: टीवीके ने राज्यपाल से मांगा समय, 7 मई को विजय ले सकते हैं CM पद की शपथ; सरकार गठन को लेकर हलचल

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने सरकार गठन की प्रक्रिया के तहत तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात के लिए समय मांगा है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, टीवीके प्रमुख विजय 7 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीती हैं और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए उसे अभी 10 सीटों की जरूरत है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन जुटाने को लेकर टीवीके अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत कर रही है। समर्थन जुटाने की कोशिशें पार्टी अब कांग्रेस, वाम दलों, VCK और अन्य छोटे दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है, ताकि सरकार गठन के लिए जरूरी बहुमत हासिल किया जा सके। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि टीवीके का यह प्रदर्शन तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National Tvk



Tamil Nadu: टीवीके ने राज्यपाल से मांगा समय, 7 मई को विजय ले सकते हैं CM पद की शपथ; सरकार गठन को लेकर हलचल #IndiaNews #National #Tvk #SubahSamachar