US Iran Deal: पश्चिम एशिया संघर्ष खत्म, ट्रंप और पेजेशकियन की तस्वीरों ने लगाई मुहर; समझौते पर किए हस्ताक्षर
पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव खत्म हो गया है। इस वैश्विक महासंकट को टालने के लिए फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय महल में आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने युद्ध विराम के एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस कदम का स्वागत करते हुए इसे स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा और जरूरी कदम बताया है। इस समझौते के तहत ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के व्यापारिक जहाजों के लिए फिर से खोलने पर सहमत हुआ है, जिससे दुनिया भर में तेल और ऊर्जा की कीमतों में कमी आने और वैश्विक बाजार को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। Le Preacute;sident Trump a signeacute; ce soir agrave; Versailles laccord entre lIran et les Eacute;tats-Unis. Cet accord ouvre la voie agrave; une paix durable et permet la reacute;ouverture du deacute;troit dOrmuz. Cest un pas important dans la bonne direction pour nos compatriotes… pic.twitter.com/b1XgZrBv0m — Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) June 18, 2026 व्हाइट हाउस ने क्या कहा इसको लेकर,व्हाइट हाउस ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें ट्रंप को मैक्रों के साथ बैठकर दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते देखा जा सकता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इस 14-सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। पेजेश्कियान ने वर्चुअली यानी ऑनलाइन माध्यम से अपने हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच दुश्मनी को खत्म करना है। इस समझौते को तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। ओमान और कुछ अन्य देशों ने इस बातचीत में मदद की है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी इस समझौते के पूरा होने की पुष्टि की है। 🚨 President Donald J. Trump has SIGNED the Iran Memorandum of Understanding atVersailles in France. 🇺🇸 pic.twitter.com/JQ6qlbvFAFmdash; The White House (@WhiteHouse) June 17, 2026 समझौते की मुख्य बातें इस 14-सूत्रीय समझौते में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सबसे पहले, दोनों देश लेबनान सहित सभी सैन्य अभियानों को तुरंत रोक देंगे। अगले 60 दिनों के भीतर एक अंतिम और पूर्ण समझौता करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अमेरिका अपनी नौसेना की नाकेबंदी हटा लेगा। इससे व्यापारिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकलने का रास्ता मिलेगा। समझौते में आर्थिक मोर्चे पर ईरान को बड़ी राहत दी गई है। उस पर लगी पाबंदियों को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। ईरान के जो पैसे विदेशों में रुके हुए थे, उन्हें वापस किया जाएगा। इसके अलावा, अमेरिका ईरान के आर्थिक विकास के लिए कम से कम 300 अरब डॉलर के कार्यक्रम में सहयोग करेगा। परमाणु मुद्दे पर ईरान ने फिर से भरोसा दिलाया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। ईरान के पास मौजूद यूरेनियम के भंडार की जांच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में होगी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह समझौता एक ढांचे की तरह काम करेगा, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आएगा। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी एक अच्छी खबर है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 03:48 IST
US Iran Deal: पश्चिम एशिया संघर्ष खत्म, ट्रंप और पेजेशकियन की तस्वीरों ने लगाई मुहर; समझौते पर किए हस्ताक्षर #World #International #DonaldTrumpIranDeal #UsIranMou #VersaillesAgreement #EmmanuelMacron #StraitOfHormuz #UsIranWar #IsraelIranWar #WestAsiaCountries #UsIranPeaceTalks #SubahSamachar
