Prayagraj : बंगलूरू के लिए दो स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, प्रयागराज और कानपुर से राह रहेगी आसान

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल से चल रही बंगलूरू स्पेशल के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के बंगलूरू होकर हुब्बल्लि जाने वाली स्पेशल और कानपुर-बंगलूरू स्पेशल का संचालन अब सितंबर तक होगा। यह दोनों ही ट्रेनें पहले 15 जुलाई तक ही चलनी थी। शनिवार को चलने वाली गाड़ी संख्या (04113) प्रयागराज जंक्शन-हुब्बल्लि स्पेशल का विस्तार 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसी तरह 04114 हुब्बल्लि-प्रयागराज भी अब हर मंगलवार 21 जुलाई से 29 सितंबर तक संचालित होगी। इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल-सर एमवी टर्मिनल बंगलूरू स्पेशल जो प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होती है उसके भी फेरे बढ़ाए गए हैं। हर रविवार 19 जुलाई से 27 सितंबर तक ट्रेन (04133) का संचालन कानपुर से होगा। वहीं, बंगलूरू से 04134 का संचालन हर बुधवार 22 जुलाई से 30 सितंबर तक होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ही ट्रेनों की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : बंगलूरू के लिए दो स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, प्रयागराज और कानपुर से राह रहेगी आसान #CityStates #Prayagraj #PrayagrajToBangaloreDistance #PrayagrajToBangaloreTrain #RailwayNews #SubahSamachar