Meerut News: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक धर्मवीर को दी गई श्रद्धांजलि

वक्ताओं ने कहा- राष्ट्र सेवा में समर्पित एक युग का हुआ अंत संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक धर्मवीर सिंह के निधन पर गुरुवार को शंकर आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके निधन को राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में एक युग की समाप्ति बताया।धर्मवीर सिंह मूल रूप से बिजनौर जिले के अस्करीपुर गांव के रहने वाले थे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने आपातकाल (1975) के दौरान उनके अदम्य साहस को याद किया। जब संघ पर प्रतिबंध लगा, तब पुलिस दमन के बावजूद उन्होंने चमोली, गढ़वाल और बिजनौर के पहाड़ी व मैदानी रास्तों पर मीलों पैदल चलकर जन-जागरण जारी रखा। इस दौरान पुलिस ने उनके घर की कुर्की भी की। धर्मवीर सिंह को रज्जू भैया, अशोक सिंहल और भाऊराव देवरस जैसे संघ के शीर्ष नेतृत्व का सान्निध्य प्राप्त था। उन्होंने चमोली, नकुड़, हरदोई, पीलीभीत, रामपुर, नोएडा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वे लंबे समय तक उत्तरांचल और मेरठ प्रांत के सेवा प्रमुख रहे। जीवन के अंतिम दिनों में वे मेरठ के प्रांतीय कार्यालय में निवास कर रहे थे। 23 जून की रात 9 बजे 79 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अवसर पर दर्शन लाल अरोड़ा, ईश्वर, नरेश, प्रांत प्रचारक अनिल, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख विनय, जतन स्वरूप, प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र, वेदपाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया आदि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 19:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक धर्मवीर को दी गई श्रद्धांजलि #TributePaidToSeniorRSSPracharakDharmveer. #SubahSamachar