Ambala News: मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि
अंबाला। ब्रह्माकुमारीज की प्रथम प्रशासनिक प्रमुख मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती (मम्मा) का 61वां स्मृति दिवस ब्रह्म कुमारी राजयोग केंद्र, दयाल बाग में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान आयोजित आध्यात्मिक ज्ञान दिवस में ब्रह्माकुमार-कुमारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।अंबाला सब-जोन निर्देशिका राजयोगिनी बीके आशा दीदी ने मम्मा के जीवन को पवित्रता और निस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि मम्मा की दिव्य दृष्टि में अद्भुत शक्ति थी, जिसने कई आत्माओं को नई दिशा दी।राजयोगिनी प्रीति दीदी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1919 में अवतरित राधे ने किस प्रकार अपनी मेधा और त्याग से मातेश्वरी का पद प्राप्त किया। 24 जून, 1965 को देह त्यागने वाली मम्मा की मधुर वाणी और सेवाभाव आज भी अनुकरणीय है। कार्यक्रम में भजनों व कविताओं के माध्यम से उन्हें याद किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:50 IST
Ambala News: मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि #TributePaidToMotherJagadambaSaraswatiOnHerDeathAnniversary #SubahSamachar
