Kangra News: अंडर-19 महिला टीम के लिए ट्रायल कल
धर्मशाला। क्रिकेट संघ कांगड़ा की ओर से जिले की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर, 2007 या उसके बाद का होना अनिवार्य है। साथ ही खिलाड़ी का हिमाचली होना जरूरी है। जन्म प्रमाण पत्र या दो वर्षों की पढ़ाई हिमाचल में पूरी होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। चयन प्रक्रिया की देखरेख चयन समिति के चेयरमैन आसीम अग्रवाल के नेतृत्व में की जाएगी। इसमें अशोक शर्मा और जतिन कालरा सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 17:20 IST
Kangra News: अंडर-19 महिला टीम के लिए ट्रायल कल #KangraNewsHpNews #SubahSamachar
