Kangra News: सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल पहली नवंबर को
कांगड़ा। कुल्लू के ढालपुर मैदान में 27 से 29 नवंबर तक 47वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला कांगड़ा की पुरुष और महिला टीमों का चयन ट्रायल पहली नवंबर को नगर परिषद मैदान कांगड़ा में होगा। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक साहनी ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया जेसी कटोच, राजीव कालरा, मृदुल नाग, संदीप चौधरी, रंचन बंटा, हरीश हैप्पी, पुनीत कुमार, मोनिका सरोच, भावना, शोभा और राजेश्वरी शर्मा की देखरेख में संपन्न होगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 01:47 IST
Kangra News: सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल पहली नवंबर को #TrialsForTheSeniorBasketballCompetitionOnNovember1st #SubahSamachar
