Panipat News: खेल नर्सरी की शुरूआत में खिलाड़ियों का लिया ट्रायल
समालखा। खेल विभाग की तरफ से मनाना गांव में खो-खो लड़के-लड़कियों के खेल नर्सरी की शुरूआत की गई है। गांव के कन्या स्कूल खेल मैदान खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया इसमें जिले से लगभग 100 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। इस नर्सरी में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की तरफ से 1500 और 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की योजना है। साथ ही भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु वर्ग 10 साल से 19 साल तक होना अनिवार्य है। इसके लिए सभी मापदंड वीरवार को खेल मैदान में पूरे कर लिए गए हैं और इस नर्सरी को चलाने के लिए मुकेश कुमारी एनआईएस खो-खो कोच को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर कन्या स्कूल से प्रधानाचार्या सीमा बजाज व डीपीई वीरेंद्र मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 03:35 IST
Panipat News: खेल नर्सरी की शुरूआत में खिलाड़ियों का लिया ट्रायल #TrialsForPlayersWereConductedAtTheBeginningOfTheSportsNursery. #SubahSamachar
