Una News: जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट टीम के गठन के लिए हुआ ट्रायल
ऊना। जिला क्रिकेट संघ द्वारा बुधवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में लड़कियों की जिला स्तरीय सीनियर एकदिवसीय क्रिकेट टीम के गठन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिला भर से पहुंची 35 महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों और क्रिकेट विशेषज्ञों की टीम ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, खेल समझ और अनुशासन का बारीकी से मूल्यांकन किया। जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव शरद चंद्र ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों में से संभावित 25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण शिविर में भेजा जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को विशेषज्ञ कोचिंग और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर के समापन के बाद अंतिम 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए जिला क्रिकेट संघ लगातार प्रयासरत है।चयनित खिलाड़ियों में पवानी कांग, आशिमा शर्मा, दिव्यांशी शर्मा, निशा कुमारी, रिधिमा कौल, प्रांजल, पलक, कृतिका बस्सी, अनाया परवाल, आस्था ठाकुर, समायरा शर्मा, कृतिका, दिव्यांशी, मानवी, इशिता, चाहत, अनाध्या ठाकुर, चिरोस्ती, वैष्णवी अग्निहोत्री, अंशिका, कृतिका, स्नेहा राणा, खुशी और कृतिबा के नाम शामिल हैं। चयन समिति में अशोक ठाकुर और सरत चीमा शामिल रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 17:56 IST
Una News: जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट टीम के गठन के लिए हुआ ट्रायल #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
