ट्रैकिंग संस्थान से पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी वैश्विक पहचान : डॉ. राजीव
नूरपुर (कांगड़ा)। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए वार्षिक बजट को क्रांतिकारी और दूरदर्शी करार दिया है। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रैकिंग की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई और वैश्विक पहचान मिलेगी।सांसद ने बताया कि उन्होंने संसद में पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अलग तकनीक से सड़कें बनाने की मांग उठाई थी। बजट में इसे स्वीकार करते हुए अब हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम अनुकूल सड़कों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और पांच मेडिकल टूरिज्म हब बनेंगे। डॉ. भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि इनमें से एक संस्थान हिमाचल को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है। इससे कैंसर और डायबिटीज की दवाएं सस्ती होंगी। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण और महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना के माध्यम से महिला और युवा सशक्तीकरण पर जोर। उन्होंने कहा कि इस बजट से आधारभूत ढांचे में क्रांति आएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 01, 2026, 17:41 IST
ट्रैकिंग संस्थान से पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी वैश्विक पहचान : डॉ. राजीव #KangraNews #TodayKangraNews #KangraTodayHindiNews #SubahSamachar
