Kangra News: बिजली के तारों पर अटका पेड़ बना खतरा

कभी भी टूट सकती हैं बिजली के तार, हादसे की आशंका20 दिन पहले अंधड़ में गिरा था पेड़, आज तक नहीं हटाया संवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। कांगड़ा के हलेड़कलां क्षेत्र में सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों पर गिरा एक पेड़ करीब 20 दिन से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में आए अंधड़ के दौरान यह पेड़ गिरकर बिजली के तारों पर अटक गया था लेकिन सूचना देने के बावजूद अभी तक इसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।ग्रामीणों अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक, अश्वनी, प्रेम चंद, मुंशी राम, संजीव कुमार, राजन आदि के अनुसार पेड़ का पूरा भार बिजली के तारों पर टिका हुआ है। ये तार कभी भी टूट सकते हैं। यदि तार टूटकर नीचे सड़क पर गिरते हैं, तो इससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख आवाजाही वाली सड़कों में शामिल है। यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। समस्या ध्यान में है। मौसम साफ रहा तो सोमवार को इस पेड़ को तारों के ऊपर से हटा दिया जाएगा ताकि सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। - अभिषेक चाैधरी, कनिष्ठ अभियंता विद्युत उपमंडल कांगड़ा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 16:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बिजली के तारों पर अटका पेड़ बना खतरा #TreeStuckOnPowerLinesPosesThreat #SubahSamachar