Delhi NCR News: 34 जगहों पर किया पौधारोपण, 612 पौधे और 50 हजार झाड़ियां लगाईं
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने मंगलवार को इंडिया गेट स्थित चिल्ड्रन्स पार्क, संजय झील पार्क, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, सेंट्रल पार्क और वीर सावरकर पार्क समेत 34 स्थानों पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। पहले दिन 612 पौधे और 50 हजार झाड़ियां रोपी गईं। अभियान में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद बांसुरी स्वराज, एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे। एनडीएमसी ने बताया कि अभियान के तहत पीपल, नीम, जामुन, इमली, चंपा, अशोक, गुलमोहर और अमलतास के पौधे रोपे गए। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 14:37 IST
Delhi NCR News: 34 जगहों पर किया पौधारोपण, 612 पौधे और 50 हजार झाड़ियां लगाईं #TreePlantationCarriedOutAt34Locations;612TreesAnd50 #000ShrubsPlanted. #SubahSamachar
