Kanpur: हाईटेंशन लाइन से टकराया पेड़, निकली चिंगारी से 10 बीघे फसल जलकर राख, शिवराजपुर में भारी नुकसान

चिरंजीव पुरवा गांव में हाई टेंशन लाइन से एक पेड़ टकरा गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि हाई टेंशन लाइन के नीचे खड़ा पेड़ तेज हवा के चलते झूलकर लाइन से टकरा गया, जिससे चिंगारी निकली और सूखी फसल में आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में बड़े क्षेत्र की फसल जल गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसानों की तैयार फसल को भारी नुकसान हो चुका था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: हाईटेंशन लाइन से टकराया पेड़, निकली चिंगारी से 10 बीघे फसल जलकर राख, शिवराजपुर में भारी नुकसान #CityStates #Kanpur #KanpurFireIncident #ShivrajpurFireNews #CropDamageKanpur #HighTensionLineAccident #FarmFireIncident #BighaCropLoss #SubahSamachar