Ayodhya News: सफर होगा और आसान, यात्रियों को मिली नई आधुनिक सुविधाएं
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई व्यवस्थाओं का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के नागरिक उड्डयन मंत्री ने राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में उड़ान यात्री भोजनालय, डिजी यात्रा प्रणाली, निःशुल्क इंटरनेट सेवा, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं यात्रियों को समर्पित की गईं। इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को किफायती भोजन, कागजरहित और तेज यात्रा प्रक्रिया, बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था और पढ़ने के लिए पुस्तकों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे यात्रियों की यात्रा अधिक सरल, आरामदायक और सुविधाजनक बनेगी।इसी क्रम में हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हवाई अड्डा निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई अड्डों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:25 IST
Ayodhya News: सफर होगा और आसान, यात्रियों को मिली नई आधुनिक सुविधाएं #TravelSetToBecomeEvenEasier:PassengersReceiveNewModernAmenities #SubahSamachar
