UP: ट्रैवल संचालक करता था अवैध असलहों की तस्करी, बच्ची के हाथ में थमा दी थी पिस्टल; आरोपी गिरफ्तार
Varanasi Crime:अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के आरोपी ट्रैवल संचालक बृजेश मिश्रा को सारनाथ पुलिस ने बीती रात हृदयपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के दौरान सारनाथ पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की दो पिस्टल, 9 एमएम समेत 12 कारतूस और एक बुलेट बरामद की है। पूछताछ में ट्रैवल संचालक ने कबूला कि वह ट्रैवल धंधे की आड़ में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त भी करता था। बुधवार सुबह पुलिस लाइन में डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सारनाथ थाना क्षेत्र के हीरामनपुर का निवासी है। बृजेश स्मैक का आदी भी है। रंजिश में हत्या करने की नीयत से पिस्टल रखी थी। एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच ने बताया कि मनबढ़ बृजेश ने अपनी पांच साल की बच्ची के हाथ में भी पिस्टल थमा दी थी। पेशे से ट्रैवल संचालक और कारोबार की आड़ में अवैध असलहों की तस्करी करता था। टीम को सूचना मिली थी कि बृजेश मिश्रा बुलेट से हृदयपुर रिंग सड़क से गुजरने वाला है। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बृजेश के मोबाइल और व्हाट्सएप चैट से कुछ संदिग्ध नंबर भी सामने आए हैं, जिन्हें ट्रेस कराया जा रहा है। अवैध असलहा बिक्री करने वालों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 19:48 IST
UP: ट्रैवल संचालक करता था अवैध असलहों की तस्करी, बच्ची के हाथ में थमा दी थी पिस्टल; आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
