ट्रेनों-बसों में खचाखच भीड़: कोच में सीट पर जगह नहीं, गलियारे में करना पड़ा सफर; घर आने की मशक्कत
Varanasi News:होली पर घर आने के लिए किसी ने दिल्ली तो किसी ने मुंबई से ट्रेन पकड़ी थी। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं। इसके बाद भी जगह नहीं मिल पा रही है। दिल्ली, मुंबई, बिहार समेत कई जगहों से आने वाली ट्रेनों में कोच में सीट पर बैठने की जगह नहीं मिली तो बहुत से लोगों को गलियारे में बैठकर ही सफर तय करना पड़ा। देर रात तक इस तरह की स्थिति ट्रेनों के जनरल के साथ ही स्लीपर कोच की रही। होली पर लोग अपने घरों तक पहुंच सकें। इसके लिए रेलवे की ओर से पिछले 10 दिन से दिल्ली, मुंबई, पटना, गया के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाई गई है। इधर तीन दिन से भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, लोकमान्य तिलक (मुंबई), रांची, देहरादून, मुरादाबाद आदि जगह से आने वाली ट्रेनें भरी रही। इधर सटेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के आने के बाद भीड़ नियंत्रण को लेकर फुटओवरब्रिज से लेकर एस्केलेटर से उतरते समय सावधानी बरतने का अनाउंसमेंट होता रहा। जगह-जगह आरपीएफ तैनात रही। उधर, बनारस रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भी भीड़ दिखी। यहां प्लेटफाॅर्म से लेकर बाहर तक रेल कर्मचारियों के साथ ही आरपीएफ जवान भी तैनात रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 12:16 IST
ट्रेनों-बसों में खचाखच भीड़: कोच में सीट पर जगह नहीं, गलियारे में करना पड़ा सफर; घर आने की मशक्कत #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
