Chamoli News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
देवाल। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चार दिवसीय प्रशिक्षण जारी रहा। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सदस्यों को पंचायती व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के कुशल संचालन में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में पंचायती राज अधिनियम, सदस्यों के अधिकार-कर्तव्यों, समितियों के कार्यों के साथ-साथ 73वें संविधान संशोधन की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने क्षेत्र के विकास में सदस्यों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2025, 16:17 IST
Read More:
Training given to area panchayat members
Chamoli News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिया प्रशिक्षण #TrainingGivenToAreaPanchayatMembers #SubahSamachar
