Chamoli News: चौंफुला, झुमैलो नृत्य का प्रशिक्षण दिया

फोटोदेवाल। राजकीय इंटर कॉलेज ल्वाणी में चल रही 20 दिवसीय कार्यशाला के दसवें दिन पद्मश्री जागर गायिका बसंती बिष्ट ने चौंफुला और झुमैलो नृत्य का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने पर जोर दिया।उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला में बसंती बिष्ट ने चौंफुला की ताल और लय सिखाई। पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर समूह में नृत्य का अभ्यास कराया गया। बसंती बिष्ट ने बताया कि चौंफुला गढ़वाल का लोकप्रिय लोकनृत्य है जो बिना वाद्य यंत्रों के भी किया जाता है। कार्यशाला का उद्देश्य विलुप्त हो रही लोक कलाओं को पुनर्जीवित करना है। झुमैलो नृत्य गढ़वाल और कुमाऊं का पारंपरिक लोकप्रिय नृत्य है जो शृंगार प्रेम को व्यक्त करता है। यह कार्यशाला 30 मई को समाप्त होगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: चौंफुला, झुमैलो नृत्य का प्रशिक्षण दिया #TrainingGivenInChaunfulaAndJhumailoDance #SubahSamachar