Jhansi News: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी खैरार-अकोना दोहरीकरण रेल लाइन पर ट्रेन

झांसी। झांसी-मानिकपुर और खैरार-भीमसेन दोहरीकरण रेल परियोजना को लेकर खैरार एवं अकोना स्टेशनों के मध्य 18.50 किलोमीटर लंबी नव निर्मित एवं विद्युतीकृत दूसरी रेल लाइन का पूर्वोत्तर परिमंडल के संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। इस दौरान 120 किमी/घंटा की रफ्तार से खैरार-अकोना दोहरीकरण रेल लाइन पर ट्रेन चलाई गई। दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान सीआरएस प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े एवं डीआरएम अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में शुक्रवार को खैरार–अकोना खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खैरार से अकोना के मध्य नव निर्मित एवं विद्युतीकृत दूसरी रेल लाइन के ट्रैक, संरक्षा व्यवस्थाओं, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई), ट्रैक्शन व्यवस्था, स्विचिंग प्वाइंट्स एवं अन्य तकनीकी संस्थापनों का गहन परीक्षण किया गया। उन्होंने मोटर ट्रॉली से खैरार–अकोना खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक की गुणवत्ता, संरक्षा मानकों एवं मार्ग में स्थित विभिन्न इंजीनियरिंग संरचनाओं का अवलोकन किया गया। बाया ब्रिज सहित अन्य पुलों एवं रेल परिसंपत्तियों का विस्तृत निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता एवं संरक्षा का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद खैरार–अकोना खंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस दौरान रेल ट्रैक, संरक्षा मानकों एवं परिचालन व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। सफल स्पीड ट्रायल इस खंड पर सुरक्षित, सुचारू एवं आधुनिक रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मौके पर मंडल रेलवे के अफसर व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi News: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी खैरार-अकोना दोहरीकरण रेल लाइन पर ट्रेन #TrainRanAtASpeedOf120Km/hOnKhairar-AkonaDoublingRailwayLine #SubahSamachar