TRAI : नए सिम खरीदने वालों को भा रहा Airtel का नेटवर्क, Jio को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान, देखें आंकड़ें

Mobile Subscribers India 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ओर से अप्रैल 2026 के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार देश में कुल वायरलेस (मोबाइल और 5G FWA) ग्राहकों की संख्या मार्च के मुकाबले काफी ज्यादा रही। इस रिपोर्ट में दिलचस्प बात यह रही कि देश टेलीकॉम कंपनियों में जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया, सभी ने अप्रैल 2026 में अपने वायरलेस सब्सक्राइबर्स को काफी बढ़ा दिया है। इसके विपरीत, सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL को इस महीने भी झटका लगा है और उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में वायरलेस यूजर्स की संख्या कितनी है अगर ट्राई के डाटा की बात करें तो इसके अनुसार भारत में वायरलेस यूजर्स की संख्या 1.28 अरब के पार हो गई है। मार्च 2026 के आखिर में कुल वायरलेस (मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,282.33 मिलियन (1.28 अरब) थी। जबकि अप्रैल 2026 के आखिरी में यही संख्या बढ़कर 1,288.96 मिलियन (1.28 अरब से अधिक) तक पहुंच गई। इसका सीधा मतलब यह है कि मार्च की तुलना में अप्रैल में देश के कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स में 0.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक यह संख्या अप्रैल में 1,265.73 मिलियन से बढ़कर 1,271.90 मिलियन हो गई है, जो मार्च से 0.49 प्रतिशत ज्यादा है। इसी के साथ भारत में मोबाइल कनेक्शन की पहुंच (टेली-डेंसिटी) भी मार्च के 89.88% से सुधरकर अप्रैल में 90.28 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हाई-स्पीड इंटरनेट का क्रेज बढ़ा घरों और दफ्तरों में बिना तार के हाई-स्पीड 5G इंटरनेट पहुंचाने वाली तकनीक 'फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस' (5G FWA) को भी भारतीय यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। मार्च 2026 के आखिर में कुल FWA ग्राहकों की संख्या जहां 12.32 मिलियन थी, वह अप्रैल 2026 के अंत तक बढ़कर 12.55 मिलियन हो गई है। एयरटेल ने जियो को पछाड़ा अप्रैल महीने में नए मोबाइल कनेक्शन बांटने के मामले में भारती एयरटेल ने सबको चौंकाते हुए रिलायंस जियो को पछाड़ दिया है। इस रेस में एयरटेल सबसे आगे रही। अगर आंकड़ों की बात करें तो यह इस प्रकार है भारती एयरटेल: एयरटेल ने अपने रिकॉर्ड 31.39 लाख नए ग्राहक (सटीक संख्या: 3,139,228) जोड़े। रिलायंस जियो: 29.42 लाख नए ग्राहक (सटीक संख्या: 2,942,643) अपने नेटवर्क से जोड़े। BSNL (सरकारी कंपनी): 76,175 नए वायरलेस ग्राहक जोड़ने में सफल रही। Vodafone Idea (Vi): धीमी रफ्तार के बावजूद 53,257 नए ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की। वायरलेस ब्रॉडबैंड के मामले में कौन आगे भले ही एयरटेल ने जियो से अधिक नए मोबाइल यूजर जोड़ लिए हों, लेकिन अगर बात देश की कुल वायरलेस ब्रॉडबैंड (इंटरनेट) सब्सक्राइबर्स की आती है, तो रिलायंस जियो आज भी बाकी कंपनियों से आगे है। रिलायंस जियो: 512.58 मिलियन (51.25 करोड़) वायरलेस ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ नंबर-1 पर मजबूत है। भारती एयरटेल: 362.14 मिलियन (36.21 करोड़) सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वोडाफोन आइडिया (Vi): 128.91 मिलियन ब्रॉडबैंड यूजर्स के साथ तीसरे नंबर पर है। बीएसएनएल: 22.69 मिलियन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ चौथे स्थान पर है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 07:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TRAI : नए सिम खरीदने वालों को भा रहा Airtel का नेटवर्क, Jio को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान, देखें आंकड़ें #TechDiary #National #UttarPradesh #TechnologyNews #TelecomIndia #Airtel #SubahSamachar