उजड़ गई दुनिया: छपने गए थे शादी के कार्ड, अब उसकी तेरहवीं की तैयारी; लखनऊ तिहरे हत्याकांड की दर्दनाक दास्तान

लखनऊ में जिस परिवार में वर्षों बाद मांगलिक कार्यक्रम होना था, वहां मातम पसरा था। सुयश की शादी के कार्ड छपने गए थे। मेहमानों की सूची तैयार की जा रही थी, लेकिन किसी को पता नहीं था कि पांच दिसंबर को शादी से पहले घर पर तीन-तीन लोगों की तेरहवीं की तैयारी करनी पड़ेगी। ब्राह्मणी टोला में मंगलवार को हर तरफ इसी की चर्चा थी। एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो शिवाजी तिवारी की पत्नी ऊषा की चीख निकल पड़ी। कभी वह बेटे के शव से चिपककर जिगर के टुकड़े को निहार रही थीं तो कभी सुहाग को अंतिम विदाई दे रही थीं। उनकी हालत देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 06:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उजड़ गई दुनिया: छपने गए थे शादी के कार्ड, अब उसकी तेरहवीं की तैयारी; लखनऊ तिहरे हत्याकांड की दर्दनाक दास्तान #CityStates #Crime #Lucknow #UttarPradesh #LucknowTripleMurder #BrahmaniTolaLucknow #BrijeshPathak #RishabhShukla #SubahSamachar