जन्मदिन मनाया, फिर मौत का तांडव: बल्केश्वर में एक साथ उठीं दो ममेरे भाइयों की अर्थियां, परिवार में कोहराम
आगरा के बल्केश्वर रोड के रहने वाले तेल मिल कारोबारी नरेश गोयल के परिवार में शनिवार रात को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में हुए हादसे से कोहराम मचा है। एक तरफ परिवार के दो बच्चों की माैत हो गई, वहीं बेटे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रविवार को महाशिवरात्रि पर घर से 13 साल के आदित्य और उसके ममेरे भाई कृष्णा की अर्थियां उठीं तो चीत्कार मच गई। मां-पिता बेहाल हो गए। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। नरेश गोयल ने बताया कि वह बल्केश्वर में ही तेल मिल चलाते हैं। बेटे विशाल गोयल की ससुराल हाथरस में है। उसके साले सनी के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। इसमें शामिल होने के लिए विशाल अपनी कार से शाम करीब 6 बजे निकले थे। उनके साथ उसकी पत्नी चारू, बेटा आदित्य, बेटी अग्रिता, गीता नगर निवासी साला आकाश, उसका 9 वर्षीय बेटा कृष्णा और 11 साल की बेटी आशी भी थे। सभी जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। रात करीब 11 बजे सभी घर आने के लिए कार से निकले थे। कार चालक चला रहा था। आगे की दूसरी सीट पर आदित्य और कृष्णा बैठे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:34 IST
जन्मदिन मनाया, फिर मौत का तांडव: बल्केश्वर में एक साथ उठीं दो ममेरे भाइयों की अर्थियां, परिवार में कोहराम #CityStates #Agra #UttarPradesh #BalkeshwarAgra #HathrasAccident #ChandpaPoliceStation #RoadCrash #CousinsKilled #BirthdayPartyTragedy #TractorTrolleyCollision #MahaShivratri #KamlaNagarHospital #BalkeshwarCremationGround #SubahSamachar
