मोहाली में दर्दनाक हादसा: नहर में फेंके 3 बच्चे, मौत

मोहाली के लांडरां क्षेत्र के गांव मौजपुर निवासी एक दंपती ने रविवार दोपहर अपने तीन बच्चों के हाथ-पैर चुनरी से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया और खुद भी नहर में छलांग लगा दी। तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पिता तैरकर बच निकला जबकि मां को ग्रामीणों ने बचा लिया। इससे पहले दंपती मरने के लिए रेल पटरी पर लेटे, मगर ट्रेन नहीं आई। दंपती ने कूदने से पहले सवा मिनट का वीडियो बनाकर इस कदम के लिए अपने परिजन को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में आरोप लगाया कि उनके साथ रोजाना क्लेश किया जाता था, जिससे वह तंग आ चुका था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हरप्रभजोत सिंह (40) बिजली मिस्त्री है और उसकी दुकान भी गांव में ही है। उसकी तीन बहनें हैं। परिजन के अनुसार, हरप्रभजोत की पत्नी जसविंदर कौर की सास-ससुर से नहीं बनती थी, घर में रोज क्लेश होता था। रविवार सुबह ही हरप्रभजोत, पत्नी और तीन बच्चों एकमजोत सिंह (14), मुस्कान (12) और राजवीर कौर (8) के साथ मोटरसाइकिल से सलेटा गांव के पास पटरियों पर मरने के लिए लेट गए। काफी देर तक लेटे रहे, पर ट्रेन नहीं आई।इसके बाद उन्होंने भाखड़ा पुल से कूदने का फैसला किया। पुल पर बाइक खड़ी कर पहले तीनों बच्चों के हाथ-पैर चुनरी से बांधे और नहर में धकेल दिया, फिर खुद भी कूद गए। पानी का तेज बहाव था, जिससे तीनों बच्चे बह गए। बाद में गोताखोरों ने शव निकाल लिए। थाना गंडा खेड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकारी अस्पताल की डॉ. तरनजीत कौर ने तीनों शवों के अस्पताल लाए जाने की पुष्टि की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 09:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मोहाली में दर्दनाक हादसा: नहर में फेंके 3 बच्चे, मौत #ShortVideos #Chandigarh-punjab #PatialaSuicideCase #PatialaSuicideNewsToday #PatialaSuicideNews #GmcPatialaSuicide #PatialaSuicide #PatialaNews #RajpuraCanalTragedy #ThreeChildrenDead #FamilyJumpsIntoCanal #MohaliFamily #SubahSamachar