Una News: बाथड़ी एंट्री टोल बैरियर पर पांच घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
टाहलीवाल (ऊना)। एंट्री टैक्स को लेकर बुधवार सुबह बाथड़ी टोल बैरियर पर प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी। इससे पंजाब-हिमाचल मार्ग पर लंबा जाम लग गया और दोनों राज्यों के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा और डीएसपी मोहन रावत सहित पंजाब के गढ़शंकर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। करीब चार घंटे तक चले गतिरोध के बाद प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। चर्चा के बाद प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोलने पर सहमति जताई। जिसके बाद करीब 5 घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम हरोली के माध्यम से सरकार को सौंपा। एसडीएम विशाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और टोल पर एंट्री टैक्स की वसूली केवल सरकार की अधिसूचना के अनुसार ही की जाएगी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 23:44 IST
Una News: बाथड़ी एंट्री टोल बैरियर पर पांच घंटे बाद बहाल हुआ यातायात #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
