Delhi: जनकपुरी में ट्रैफिक पुलिस के जवान को कार की बोनट पर लेकर घसीटा, टायर के नीचे से आने से बाल-बाल बचे

दिल्ली के जनकपुरी में एक ट्रैफिक पुलिस जवान को कार के बोनट पर घसीटा गया। यह घटना जनकपुरी इलाके में हुई। जवान को बोनट पर लटकाकर कुछ दूर तक ले जाया गया। वह कार के टायर के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। मामले के वीडियो में देखा जा सकता है कि कार टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मी को घसीटते हुए ले जा रही है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि जनकपुरी में ट्रैफिक कर्मचारी के साथ हुई घटना कल शाम की है। हमें अभी तक ट्रैफिक अधिकारियों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: जनकपुरी में ट्रैफिक पुलिस के जवान को कार की बोनट पर लेकर घसीटा, टायर के नीचे से आने से बाल-बाल बचे #CityStates #Delhi #CrimeNews #DelhiPolice #SubahSamachar