Hamirpur (Himachal) News: यातायात पुलिस ने जब्त कीं तीन बाइक

एक बाइक पर कार का नंबर था अंकितसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने हमीरपुर में तीन बाइक जब्त कीं। इनमें से एक बाइक पर कार की नंबर प्लेट लगाई गई थी। दो बाइकों पर नंबर प्लेट ही नहीं थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर कार की नंबर प्लेट लगी है। इसके चलते पुलिस ने लंबे समय से इस वाहन पर नजर रखी हुई थी। जब शहर में बाइक की जानकारी मिली तो उसकी जांच की। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर लिया। युवक की पहचान भूंपल निवासी के रूप में हुई है। बिना नंबर प्लेट चल रही दो अन्य बाइकों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 70 चालान किए। पुलिस ने यह चालान अणु, एनआईटी के समीप सहित अन्य स्थानों पर किए। सभी चालान कोर्ट में प्रेषित कर दिए हैं। एसपी बलवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: यातायात पुलिस ने जब्त कीं तीन बाइक #TrafficPoliceSeizedThreeBikes #SubahSamachar