बदरीनाथ हाईवे पर जाम: जोगीधार के पास एंबुलेंस में ही फंसी प्रसव पीड़िता, आशा व एनएम ने कराया सुरक्षित प्रसव

बदरीनाथ हाईवे पर जोगीधार के समीप 108 एंबुलेंस में एक महिला का आशा व एनएम के द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया। जाम खुलने के बाद महिला व नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम के कारण भारी दिक्कतें सामने आ रही हैं। सोमवार को जोगीधार के समीप 108 एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसमें पल्ला गांव की उमा देवी(22) का प्रसव हो गया। 108 एंबुलेंस में मौजूद एनएम व आशा कार्यकर्ता के द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गौतम भारद्वाज ने बताया कि जाम खुलने के बाद जच्चा-बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों को भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बदरीनाथ हाईवे पर जाम: जोगीधार के पास एंबुलेंस में ही फंसी प्रसव पीड़िता, आशा व एनएम ने कराया सुरक्षित प्रसव #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #TrafficJamOnBadrinathHighway #BadrinathHighway #TrafficJam #AshaAndAnmdelivery #SubahSamachar