यातायात डायवर्जन: चौकाघाट से नमो घाट के बीच नहीं चलेंगे ई-रिक्शे, वीवीआईपी आगमन से एक घंटे पहले थमेंगे पहिये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर रविवार को यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और यातायात डायवर्जन लागू होगा। चौकाघाट चौराहे से गोलगड्डा और राजघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की तरफ ऑटो व ई-रिक्शा व दो-पहिया वाहन बंद रहेंगे। राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से सुबह सात बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 08:50 IST
यातायात डायवर्जन: चौकाघाट से नमो घाट के बीच नहीं चलेंगे ई-रिक्शे, वीवीआईपी आगमन से एक घंटे पहले थमेंगे पहिये #CityStates #Varanasi #VaranasiTraffic #TrafficDiversion #NamoGhat #SubahSamachar
