अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रैफिक ब्लॉक: तीन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन न होने से यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलाॅकिंग पैनल और अन्य तकनीकी कार्य शुरू हो चुका है। शनिवार को नेताजी एक्सप्रेस (12311), झेलम एक्सप्रेस (11077) और मुरी एक्सप्रेस (18101) सोनीपत व गन्नौर रेलवे स्टेशनों पर नहीं पहुंच सकी। तीनों ट्रेनों को वाया खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला होते हुए चलाया गया। इसके कारण सोनीपत और गन्नौर से सवार होने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों व अन्य निजी वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते नेताजी एक्सप्रेस (12311) और झेलम एक्सप्रेस (11077) दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर 3 जून तक नहीं चलेगी। वहीं मुरी एक्सप्रेस (18101) दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर 31 मई व 3 जून को नहीं चलेगी। रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। यह समस्या अब 6 जून तक जारी रहेगी।इंसेट आज से तीन गाड़ियां रद्द रहेंगीसोनीपत रेलवे स्टेशन पर हिमाचल एक्सप्रेस (14053/54), जम्मू मेल (20434) व नेताजी एक्सप्रेस (12312) 30 मई से 4 जून तक रद्द रहेंगी। संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309) को 30 मई, 1 जून व 2 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। मुरी एक्सप्रेस (18102) को 30 मई, 1 जून व 3 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस (18309) को 31 मई, 2 जून व 4 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। ऐसे में ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़नी तय है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेगी तो सोनीपत रेलवे जंक्शन से आवाजाही करने वाले यात्रियाें की परेशानी बढ़ेगी। पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को 5 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14079/80) और बठिंडा एक्सप्रेस (14507/08) 6 जून को रद्द रहेंगी। आम्रपाली एक्सप्रेस (15708), पठानकोट-दिल्ली जं. एक्सप्रेस (22430), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) व पश्चिम एक्सप्रेस (12926) को 6 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रैफिक ब्लॉक: तीन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन न होने से यात्री परेशान #TrafficBlockOnAmbala-DelhiRailwayLine:PassengersUpsetDueToNon-operationOfThreeExpressTrains #SubahSamachar