Kullu News: देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरीं ट्रेड यूनियनें

कुल्लू। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर चार श्रम संहिताओं को लागू करने तथा लोकतांत्रिक और सामाजिक अधिकारों पर कथित हमलों के विरोध में सोमवार को कुल्लू में सीटू और इंटक के बैनर तले ढालपुर में धरना-प्रदर्शन किया गया। नेहरू पार्क सरवरी से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग उठाई। सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित चार श्रम संहिताएं मजदूरों के संगठन बनाने, हड़ताल करने और सामूहिक सौदेबाजी के अधिकारों को कमजोर करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों से कॉरपोरेट घरानों को लाभ मिलेगा और मजदूरों की स्थिति असुरक्षित होगी।उन्होंने कहा कि मनरेगा को विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 में बदलने से अधिकार आधारित रोजगार गारंटी समाप्त होने का खतरा है और वित्तीय बोझ राज्यों पर बढ़ेगा। फिक्स टर्म और कॉन्ट्रेक्ट आधारित रोजगार व्यवस्था लागू होने से स्थायी नौकरियां प्रभावित होंगी।आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने तथा न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग भी उठाई गई। आउटसोर्स कर्मचारियों, विशेषकर 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। इंटक जिला अध्यक्ष खीमी राम चौहान ने स्मार्ट मीटर योजना का भी विरोध करते हुए कहा कि इसे जबरन लागू किया जा रहा है, जिसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।हड़ताल में सीटू से संबद्ध निर्माण फेडरेशन, आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन, विभिन्न परियोजनाओं के कर्मचारी, नगर परिषद सफाई कर्मचारी, 102-108 एंबुलेंस कर्मचारी, एनएचपीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और रेहड़ी-फड़ी यूनियन के मजदूर शामिल हुए। हिमाचल किसान सभा और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने भी समर्थन दिया। इसके अलावा जिला के सैंज, बंजार और आनी में भी मजदूरों और किसानों ने प्रदर्शन किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर, भूप सिंह भंडारी, राम चंद, चुनी लाल, जोगिंदर, भूपेंद्र, श्यामा शर्मा, गोविंद भंडारी, नील चंद, अनिल कुमार, चंद्रकांता, ममता, इंटक जिला अध्यक्ष खीमी राम चौहान सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कुल्लू मेंदेशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सड़काेपरउतरकरप्रदर्शनकरते कार्यकर्ता।-संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 23:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरीं ट्रेड यूनियनें #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar