Noida News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चे घायल
बच्चों का ग्रेटर नोएडा में चल रहा है उपचारसंवाद न्यूज एजेंसी रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के रौनीजा गांव में ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो मासूम बच्चे उसके नीचे दब गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बच्चों के पिता अमित और बबलू सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह उनके बच्चे गांव में ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से गुजर रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली वहां पर पहुंची जो तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण मोहल्ले में बने एक मकान के चबूतरे पर टकराकर पलट गई। इसमें बबलू का 8 वर्षीय बेटा भूपेंद्र और अमित का 11 वर्षीय बेटा मानव ईंटों के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से बच्चो को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि उनके पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:12 IST
Noida News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चे घायल #Tractor-trolleyFilledWithBricksOverturns #TwoChildrenInjured #SubahSamachar
